Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

सुनील शेट्टी ने दही हांडी समारोह में हिस्सा लिया, मराठी भाषा से अपने जुड़ाव के बारे में बात की

ठाणे, पांच सितंबर (भाषा) अभिनेता सुनील शेट्टी ने शनिवार को ठाणे में आयोजित दही हांडी समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने मराठी भाषा और मुंबई के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात की।

शेट्टी विधान परिषद सदस्य रवींद्र फाटक के संकल्प प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि मुंबई उनकी 'कर्मभूमि' है और उन्हें मराठी बोलने पर गर्व है।

अभिनेता ने कहा कि मराठी में मीडिया को साक्षात्कार देते समय उन्हें थोड़ी झिझक महसूस होती है, लेकिन वह अपने कर्मचारियों और स्टाफ के साथ नियमित रूप से मराठी में बातचीत करते हैं।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश