Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

एआई का जिम्मेदारी और समझदारी से करें इस्तेमाल शिक्षक: डेका

रायपुर, पांच सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका ने शनिवार को शिक्षकों और छात्रों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में नयी तकनीकों से परिचित होने का आग्रह किया।

हालांकि उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल समझदारी, जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के अनुरूप किया जाना चाहिए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डेका ने कहा कि गूगल और डिजिटल तकनीक के माध्यम से उपलब्ध जानकारी का विशाल भंडार स्वतंत्र सोच और बौद्धिक विकास की कीमत पर तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता का कारण नहीं बनना चाहिए।

इस अवसर पर डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को वर्ष 2025-26 के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

बयान में कहा गया कि चार उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की शिक्षा परंपरा हमेशा समृद्ध और गौरवशाली रही है, जिसका उद्देश्य केवल डिग्री या नौकरी हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों को ज्ञानवान, संस्कारी, सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और हर बच्चे को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को लागू करते हुए शिक्षा को मूल्यों, कौशल और रोजगार से जोड़ने पर ध्यान दे रही है।

भाषा संजीव जोहेब

जोहेब