नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:-
दि49 मोदी लीड एसआरसीसी
एसआरसीसी ने कारोबार, सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व करने वाली पीढ़ियां तैयार कीं: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान ने अपनी अलग पहचान बनाई है और कारोबार, सार्वजनिक जीवन तथा समाज में नेतृत्व करने वाली पीढ़ियों को तैयार किया है।
दि15 शिक्षा शिक्षक सम्मान
अनोखे नवोन्मेष के लिए 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नयी दिल्ली, सचल वैज्ञानिक प्रयोगशाला बनाने, पुनर्चक्रण की गई वस्तुओं से संवादात्मक आउटडोर साइंस और नॉलेज पार्क तैयार करना, रीडिंग कैंपेन और ‘ट्री टॉक’ ( क्यूआर कोड-आधारित वनस्पति अध्ययन प्रणाली) जैसे नवोन्मेष के लिए 82 शिक्षकों को इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
दि7 राहुल शिक्षक
देश की शिक्षा व्यवस्था खड़े कर रही है गंभीर सवाल: राहुल
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में देश की शिक्षा व्यवस्था कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है और अब ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, जहां हर छात्र को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक उज्ज्वल भविष्य मिले।
दि14 दिल्ली अदालत लीड भारद्वाज
हिंदुत्व ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
नयी दिल्ली: हिंदुत्व ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत के न्यायाधीश ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
प्रादे157 केरलम पांचवीं लीड दुर्घटना
केरलम में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
त्रिशूर (केरलम), केरलम के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर एक कार के सड़क किनारे “अवैध रूप से” खड़ी लॉरी से टकरा जाने से तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे124 त्रिपुरा दूसरी लीड हड़ताल
त्रिपुरा: आत्मसमर्पण कर चुके उग्रवादी संगठनों की हड़ताल के दूसरे दिन रेल, सड़क यातायात प्रभावित
अगरतला, त्रिपुरा में हथियार डाल चुके उग्रवादी संगठनों की ओर से त्रिपक्षीय शांति समझौते को लागू करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर बुलाई गई 72 घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में रेल सेवाएं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
प्रादे94 छत्तीसगढ़ झीरम हमला लीड दोषी
झीरम घाटी नक्सली हमला मामला: एनआईए अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी 10 आरोपियों को शनिवार को दोषी ठहराया। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।
प्रादे121 बिहार गंगा तीसरी लीड जलस्तर
बिहार: गंगा ने पार किया ‘उच्चतम स्तर’, 11 जिलों में 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित
पटना, बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 11 जिलों में करीब 10.26 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, वहीं भारी बारिश के बीच शनिवार सुबह पटना के गांधी घाट और पंडारक में गंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर ‘उच्चतम बाढ़ स्तर’ को पार कर गया। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
प्रादे110 महाराष्ट्र दही हांडी लीड घायल
दही हांडी उत्सव के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से पुणे में महिला की मौत, मुंबई में कई ‘गोविंदा’ घायल
मुंबई, महाराष्ट्र के पुणे में दही हांडी उत्सव के दौरान लोहे के ढांचे का एक हिस्सा गिरने से 45-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि मुंबई में कम से कम 32 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। ठाणे जिले में भी उत्सव के दौरान 10 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वि11 संरा भारत लीड विश्व मानचित्र
भारत ने विश्व मानचित्र में सुधार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने महाद्वीपों के भूभाग को ‘‘अधिक सटीकता से प्रदर्शित’’ करने के उद्देश्य से विश्व मानचित्र में सुधार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है।
अर्थ12 जेएलआर छंटनी
टाटा मोटर्स की जेएलआर में दो साल में 4,000 नौकरियां कम करने की योजना
लंदन, टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लक्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसके तहत अगले दो वर्षों में करीब 4,000 नौकरियों में कटौती हो सकती है। ब्रिटेन के मीडिया ने शनिवार को एक खबर में यह जानकारी दी।
खेल20 खेल महिला एशिया भारत टॉस
पाकिस्तान ने एशिया कप में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी
दुबई, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शनिवार को यहां एशिया कप टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भाषा शफीक माधव
माधव