Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

झारखंड के पलामू में तालाब में डूबने से मां-बेटी की मौत

मेदिनीनगर, पांच सितंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालापारा गांव में हुई।

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी चैनपुर ने बताया, 'तालाब से दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह डूबने का मामला प्रतीत होता है, क्योंकि शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।'

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश