Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

काठमांडू हवाई अड्डे पर गांजा जब्त, भारतीय नागरिक गिरफ्तार

काठमांडू, पांच सितंबर (भाषा) नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को गांजा जब्त किये जाने के बाद 36 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

पुलिस के अनुसार, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की एक टीम ने काठमांडू हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र से दो किलोग्राम गांजा जब्त करने के बाद फिरोज मोहम्मद को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि फिरोज ‘मलेशिया एयरलाइंस’ की एक उड़ान से हवाई अड्डे पर पहुंचा था और उसके पास प्रतिबंधित पदार्थ था।

पुलिस ने फिरोज को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश