Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया

काहिरा, पांच सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने ईरान के तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। सेना ने दावा किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों पर मिसाइल हमलों के बाद की गई।

सेना ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वह ईरान के ‘‘सीमित और असुरक्षित तेल बेड़े को नष्ट कर देगी’’।

अमेरिकी सेना के बयान के अनुसार, क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक पोत ने ईरान की ओर से किए गए ‘‘बिना उकसावे वाले कई हमलों’’ से बचाव किया।

इसमें कहा गया कि हमलों में किसी भी अमेरिकी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा।

बयान में कहा गया कि ईरान के दो तेल टैंकरों को ‘‘स्थायी रूप से निष्क्रिय’’ कर दिया गया, जबकि तीसरे खाली टैंकर को नष्ट कर दिया गया।

अमेरिका ने कहा कि ये टैंकर एक गुप्त नेटवर्क का हिस्सा थे, जो ईरान के शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड और क्षेत्र में उसके सशस्त्र सहयोगी संगठनों को धन मुहैया कराने में मदद कर रहा था।

इससे पहले ईरान ने अमेरिका पर फारस की खाड़ी में खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी टैंकर पर हमला करने का आरोप लगाया था।

अमेरिका ने कहा कि एक टैंकर को खार्ग द्वीप के पास और दूसरे को जास्क के नजदीक निशाना बनाया गया। वहीं, खाली टैंकर को ओमान की खाड़ी में निशाना बनाया गया।

एपी शफीक सुरेश

सुरेश