Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

टाटा मोटर्स की जेएलआर में दो साल में 4,000 नौकरियां कम करने की योजना

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच सितंबर (भाषा) टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लक्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसके तहत अगले दो वर्षों में करीब 4,000 नौकरियों में कटौती हो सकती है। ब्रिटेन के मीडिया ने शनिवार को एक खबर में यह जानकारी दी।

‘द टाइम्स’ के अनुसार, लक्जरी कार कंपनी सोमवार को इस कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर सकती है।

कंपनी ने कहा कि वैश्विक बाजार की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए उसे अगले दो वर्षों में करीब 1.7 अरब पाउंड की बचत करने की जरूरत है।

जेएलआर ने बयान में कहा, “पिछले तीन वर्षों में हमने अपने ब्रांड को मजबूत किया है और अगली पीढ़ी के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में बदलाव किया है।”

कंपनी ने कहा, ‘‘अपनी रणनीति के अगले चरण के लिए हमें बदलती वैश्विक बाजार परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालना होगा।’’

जेएलआर ने कहा कि उसने कर्मचारियों और कारोबारी संघों के प्रतिनिधियों को स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम की जानकारी दे दी है। इसके तहत वेतनभोगी कर्मचारियों और प्रबंधन टीम के सदस्यों को कंपनी छोड़ने का अवसर दिया जाएगा।

यूनाइट वर्कर्स यूनियन की महासचिव शेरोन ग्राहम ने कहा कि जेएलआर में नौकरियों में होने वाली कटौती के प्रभाव को कम करने के उपायों पर सप्ताहांत में सरकार के साथ गहन बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा, “हम इन कर्मचारियों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। यह स्वीकार्य नहीं है कि एक बार फिर कर्मचारियों को इसकी कीमत चुकानी पड़े।”

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय

पाण्डेय