Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत के बाद उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच जल्द बहाल होंगी ट्रेन सेवाएं: अधिकारी

कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में न्यू फरक्का स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त रेल पटरी की मरम्मत कर दी गई है और शनिवार को परीक्षण के तौर पर ट्रेन भी चलाई गई। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच रेल सेवाएं जल्द बहाल होने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को तिलपाड़ा और न्यू फरक्का के बीच रेल पटरी के नीचे की मिट्टी धंस गई थी, जिससे राज्य के दोनों हिस्सों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई थीं।

उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने इस हिस्से की मरम्मत की और पटरियों के आधार को मजबूती देने के लिए रेत से भरी बोरियों का इस्तेमाल किया गया। अधिकारी ने बताया कि यात्री ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने से पहले रेलवे इंजीनियर इस हिस्से में अंतिम सुरक्षा और संकेतों की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पटरी धंसने की घटना के बाद कई ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदलकर उन्हें वैकल्पिक रास्तों से चलाया जा रहा है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप