Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

एनआईए ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क मामले में 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में संलिप्त 13 लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला मूल रूप से 14 मार्च 2026 को कौशांबी थाना, गाजियाबाद पुलिस आयुक्तालय में दर्ज किया गया था। इसमें रेलवे स्टेशनों के संवेदनशील स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे लगाने और वहां से मिलने वाली सीधी फुटेज तक पाकिस्तान में बैठे संदिग्ध आतंकवादियों को पहुंच उपलब्ध कराने का आरोप है।

एनआईए ने लखनऊ स्थित विशेष आतंकवाद रोधी अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपपत्र में प्रवीण, राज वाल्मीकि, शिव वाल्मीकि, रितिक गंगवार, समीर उर्फ शूटर, दुर्गेश निषाद, नौशाद, गगन कुमार, विवेक, शिवराज, मीरा ठाकुर और महक के नाम शामिल हैं।

एनआईए ने बताया कि पांच नाबालिगों के खिलाफ विस्तृत जांच रिपोर्ट (डीआईआर) पहले ही 18 मई 2026 को गाजियाबाद के किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष दाखिल की जा चुकी है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश