Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

केरलम के मुख्यमंत्री के आधिकारिक फेसबुक पेज की पोस्ट हटाई गईं, सीएमओ ने मेटा और केंद्र को पत्र लिखा

तिरुवनंतपुरम, पांच सितंबर (भाषा) केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के कार्यालय ने शनिवार को उनके आधिकारिक फेसबुक पेज ‘सीएमओ केरलम’ से दो पोस्ट हटाए जाने को लेकर मेटा और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखा हे।

हटाई गई दोनों पोस्ट ‘आशा’ कार्यकर्ताओं के लिए ओणम त्योहार के लिए भत्ते की घोषणा और नबी दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश से संबंधित थीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएमओ ने मेटा से दोनों पोस्ट बहाल करने और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत उन्हें हटाए जाने का कारण बताने को कहा है।

मुख्यमंत्री के सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रतन यू. खेलकर द्वारा भेजे गए पत्र में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से भी हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि इस तरह की कार्रवाई दोबारा न हो।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएमओ ने मेटा से पोस्ट हटाए जाने का कारण बनीं परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मांगी है।

भाषा संतोष धीरज

धीरज