Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

असम के धुबरी से 58 गोवंशीय पशुओं को बचाया गया: मुख्यमंत्री हिमंत

गुवाहाटी, पांच सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि धुबरी जिले के विभिन्न हिस्सों में तस्करों से 58 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया है।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'पवित्र भादों महीने में कोई गायों की तस्करी करने की हिम्मत कैसे कर सकता है? इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

मुख्यमंत्री ने इस अभियान में पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश