Breaking News

लंदन हीथ्रो से मुंबई जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA135 में आई तकनीकी खराबी     |   EC ने पार्टी पर नियंत्रण को लेकर ऋतब्रता और ममता के नेतृत्व वाले TMC गुटों को आज बुलाया     |   इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप     |   कांगो में 7,000 के पार पहुंचा इबोला से मरने वालों का आंकड़ा     |   BRICS मेहमानों के लिए जयपुर में तैयार हुआ खास सिल्वरवेयर     |  

पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश, सैपऊ में 107 मिमी वर्षा

जयपुर, पांच सितंबर (भाषा) राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हुई और धौलपुर जिले के सैपऊ में सबसे अधिक 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां और झालावाड़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभागों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश भी दर्ज की गई।

पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर, चूरू, डीडवाना-कुचामन और नागौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, सैपऊ में 107 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक है।

भाषा बाकोलिया नेत्रपाल शोभना

शोभना