Breaking News

लंदन हीथ्रो से मुंबई जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA135 में आई तकनीकी खराबी     |   EC ने पार्टी पर नियंत्रण को लेकर ऋतब्रता और ममता के नेतृत्व वाले TMC गुटों को आज बुलाया     |   इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप     |   कांगो में 7,000 के पार पहुंचा इबोला से मरने वालों का आंकड़ा     |   BRICS मेहमानों के लिए जयपुर में तैयार हुआ खास सिल्वरवेयर     |  

बिहार: भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर ‘उच्चतम बाढ़ स्तर’ के पार

पटना, पांच सितंबर (भाषा) बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार सुबह पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया और नदी ‘उच्चतम बाढ़ स्तर’ से एक सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जिससे निचले इलाकों के डूबने का खतरा है। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

जल संसाधन विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, ‘‘पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर पिछले चार घंटों में 10 सेंटीमीटर बढ़कर शनिवार सुबह 10 बजे 50.53 सेंटीमीटर पर पहुंच गया, जो उच्चतम बाढ़ स्तर से एक सेंटीमीटर अधिक है।’’

बुलेटिन में कहा गया, ‘‘गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर रविवार सुबह आठ बजे तक और बढ़कर 50.62 सेंटीमीटर तक पहुंच सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।’’

राज्य में भारी बारिश और पड़ोसी देश नेपाल में हुई बारिश के कारण गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की पहचान करने, उन्हें समय पर राहत उपलब्ध कराने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही बक्सर से भागलपुर तक गंगा के तटबंधों की निगरानी करने को कहा, ताकि कटाव और तटबंध टूटने की घटनाओं को रोका जा सके।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल