Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उत्तरी सैन्य कमांडर ने लद्दाख में सैनिकों की तैयारियों का जायजा लिया

लेह, पांच सितंबर (भाषा) भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने लद्दाख के चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया।

उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों तथा अधिकारियों से बातचीत की।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘सैन्य कमांडर ने चुनौतीपूर्ण मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता, उच्च मनोबल, निरंतर सतर्कता और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण दिखाने के लिए जवानों की सराहना की।’’

उत्तरी कमान ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने अभियान के लिए हमेशा तैयार रहने और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अनुशासन, शारीरिक क्षमता तथा नियमित प्रशिक्षण के साथ-साथ नवाचार, बेहतर तालमेल और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल