Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

केरलम के त्रिशूर में लॉरी से टकराई कार, आठ लोगों की मौत

त्रिशूर (केरलम), पांच सितंबर (भाषा) केरलम के त्रिशूर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र थे।

पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ।

उसने बताया कि यहां कैपमंगलम के पास पनाम्बिकुन्नु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवाओं की कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय निवासियों, अग्निशमन एवं बचावकर्मियों और पुलिस के राहत एवं बचाव अभियान के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

उसने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तमिलनाडु में पंजीकृत था और माना जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु से थे।

जानकारी के मुताबिक, कार गुरुवायूर की ओर से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी।

भाषा खारी शोभना

शोभना