Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

फोटो खिंचवाने के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ा किशोर करंट की चपेट में आया

ठाणे, चार सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुरली यार्ड में खड़ी ट्रेन की छत पर फोटो खिंचवाते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात हुई।

अधिकारी के अनुसार, डोंबिवली पश्चिम निवासी यज्ञ सुरेश शेट्टी नियमित कोचिंग कक्षा में जाने के बजाय अपने दो दोस्तों के साथ ठाकुरली यार्ड चला गया था।

अधिकारी ने बताया, “यज्ञ एक खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जबकि उसके दोस्त नीचे खड़े होकर मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें खींच रहे थे। यज्ञ का गलती से बिजली के खुले तार से संपर्क हो गया या वह उसके बेहद करीब पहुंच गया। करंट लगने से वह बेहोश होकर ट्रेन की छत से नीचे गिर गया।”

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि विष्णुनगर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन