Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

नदी किनारे कटाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए काम कर रहा बंगाल: मुख्यमंत्री

कोलकाता, चार सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार नदी किनारे होने वाले बार-बार के कटाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए काम कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त धनराशि की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है।

भारी बारिश और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के कई जिले बाढ़, जलभराव और नदी किनारे कटाव से प्रभावित हुए हैं।

अधिकारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ये दो अलग-अलग घटनाएं हैं। एक मामला कटाव से जुड़ा है, खास तौर पर मालदा के मानिकचक और रतुआ इलाकों में, जहां हर साल यह समस्या सामने आती है। यह कटाव एक बड़ी समस्या है, जिसका हम स्थायी समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार और झारखंड की सरकारों के साथ समन्वय कर तथा आईआईटी-कानपुर के विशेषज्ञों की मदद से दीर्घकालिक योजना तैयार कर रही है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन