Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अमित शाह शनिवार से तीन दिवसीय गोवा दौरे पर

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच सितंबर से तीन दिवसीय गोवा दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को शाह गृह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों से जुड़े गोवा के मामलों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके बाद शाह मादक पदार्थों से संबंधित मुद्दों पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

बाद में दिन में शाह भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यालय भवन ‘अटल भवन’ का उद्घाटन करेंगे। वह पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

भाषा तान्या रंजन

रंजन