Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मसूरी के व्यू प्वाइंट से नीचे गिरने से दिल्ली के युवक की मौत

देहरादून, चार सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी में शुक्रवार तड़के दिल्ली निवासी 25 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर व्यू प्वाइंट से नीचे गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के भोगल क्षेत्र निवासी शिवम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना लाइब्रेरी चौक के पास व्यू प्वाइंट में हुई जहां शिवम नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के समय मौके पर मौजूद एक स्थानीय गाइड अरशद से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शिवम को मसूरी सिविल अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक, अरशद ने बताया कि वह प्रातः लाइब्रेरी चौक की ओर आया था जहां उसने एक युवक को व्यू प्वाइंट की रेलिंग के दूसरी ओर खड़े देखा। इसी बीच जब अरशद अपनी स्कूटी साइड में खड़ी कर रहा था, उसी दौरान उसे किसी व्यक्ति के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। जब मौके पर जाकर उसने देखा तो वही युवक नीचे घायल अवस्था में पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, शिवम दिल्ली में नौकरी करता था और अकेले ही मसूरी आया था।

पुलिस के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है लेकिन मृत्यु की सही वजह के बारे में उसके परिजनों से बातचीत करने और घटना की जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा ।

भाषा दीप्ति शफीक

शफीक