Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

वनतारा ने नयी स्वतंत्र शासी परिषद के सदस्यों के नाम घोषित किए

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) गैर-लाभकारी पशु कल्याण एवं संरक्षण संस्था वनतारा ने शुक्रवार को एक स्वतंत्र शासी परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा की, जो वनतारा के संरक्षण, बचाव व नियमों के पालन से जुड़े कामों की निगरानी करेगी।

यह परिषद भविष्य में जंगली जानवरों को आयात करने के लिए आने वाले किसी भी आवेदन पर अंतिम फैसला भी करेगी। साथ ही, यह अगले पांच साल और उसके बाद के लिए वनतारा की दिशा और योजनाएं तय करने में मदद करेगी।

वनतारा ने एक बयान में कहा कि सदस्यों में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञ क्रेग हूवर, कर्नाटक के पूर्व मुख्य वन्यजीव वार्डन सुभाष के. मलक्हेड़े, इथोपिया-इटली की संरक्षण विशेषज्ञ ग्रेटा एफ. इओरी और वन्यजीव पशु चिकित्सक कुशल कोंवर शर्मा शामिल हैं।

वनतारा के सीईओ विवान करानी ने बयान में कहा, “मैं शासी परिषद के सदस्यों का स्वागत करता हूं। वे हमारी भविष्य की दिशा तय करने और विज्ञान आधारित संरक्षण को आगे बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे कि वनतारा उच्चतम मानकों पर कायम रहे।”

भाषा जोहेब रंजन

रंजन