Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ओडिशा के गंजाम में फर्जी नौकरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

ब्रह्मपुर, चार सितंबर (भाषा) ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को प्रदेश के गंजाम जिले में एक संगठित फर्जी नौकरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये लोग विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बेरोजगार लोगों से ठगी कर रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

छत्रपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सब्यसाची मल्ला ने बताया कि आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, एक फर्जी पहचान पत्र, पीड़ितों के कई दस्तावेज, जिनमें मैट्रिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं अन्य कागजात शामिल हैं, 25,000 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने गंजाम जिले के छत्रपुर, खल्लीकोट, सोरड़ा और गोलाबंध इलाकों में कई युवाओं से ठगी की है। फिलहाल हमने सात पीड़ितों की पहचान की है, जिनसे करीब तीन लाख रुपये की ठगी की गई है।”

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों के सामने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर अपनी पहचान पेश की और खल्लीकोट इलाके में कुछ लोगों से ठगी की।

मल्ला ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन