नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 40 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को तीन नाबालिगों को पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना पत्राचार कॉलोनी में हुई जब पीड़ित मदन अपने घर के पास एक पेड़ के नीचे बैठा था।
पुलिस ने बताया कि हमले में घायल होने के बावजूद मदन ने भागने की कोशिश की और लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा।
मदन के परिवार के सदस्य उन्हें ऑटो-रिक्शा में अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या के सिलसिले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश शफीक
शफीक