Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मप्र : कुएं में गिरी बेटी को बचाने उतरे पिता की भी डूबने से मौत

सिवनी, चार सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को कुएं में गिरी 20 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए उसमें कूदे उसके 50 वर्षीय पिता की भी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरघाट के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ललित गाठे ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे कुरई थाना क्षेत्र के खापा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि चेतना पटले कुएं की मुंडेर पर जमी काई के कारण फिसल गई और कुएं में जा गिरी।

गाठे ने बताया कि बेटी की मदद के लिए पुकार सुनकर उसके पिता रोशनलाल पटले कुएं में कूद गए।

उन्होंने बताया कि दोनों ने कुएं में लगे पानी के पंप से जुड़े पाइप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पाइप निकल गया। बारिश के कारण कुआं पानी से भरा हुआ था और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शव बाहर निकाले गए हैं।

भाषा सं दिमो शफीक

शफीक