Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

भावनगर के व्यस्त बस स्टैंड पर व्यक्ति ने सह-जीवन साथी की पीटकर हत्या की

भावनगर, चार सितंबर (भाषा) गुजरात के भावनगर शहर में एक बस स्टैंड पर व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सह-जीवन साथी की पीटकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को बेरहमी से पीटता हुआ दिख रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक आर आर सिंघल ने बताया कि यह घटना नीलम बाग थाना क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया, 'काजल बरैया और फैजल लखानी पिछले करीब सात सालों से फुटपाथ पर एक साथ रह रहे थे। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ डकैती तथा अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।'

अधिकारी ने बताया कि जेल से छूटने के बाद आरोपी को पता चला कि उसकी साथी के उसके एक परिचित रवि के साथ संबंध बन गए हैं, जिसके चलते बृहस्पतिवार को उनके बीच बहस हो गई।

उन्होंने बताया कि लखानी ने काजल और रवि दोनों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल काजल को सर टी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिंघल ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को हत्या और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश