Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

फिरोजाबाद में बच्चों के यौन शोषण के वीडियो बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

फिरोजाबाद (उप्र), चार सितंबर (भाषा) फिरोजाबाद जिले की पुलिस ने एक महिला को सोशल मीडिया मंच के जरिए बच्चों के यौन शोषण के वीडियो बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टुंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि रजावली थाना क्षेत्र की निवासी आरोपी महिला को जिले के साइबर सेल की मदद से थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

आरोपी महिला को ऐसे वीडियो डाउनलोड करने और बेचने के अपराध में लिप्त होने की जानकारी मिलने पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, महिला पर आरोप है कि उसने बच्चों के यौन शोषण के वीडियो डाउनलोड किए और उन्हें टेलीग्राम हैंडल के जरिए बेचा।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक