Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

शिक्षा सुधार के लिए रविवार से अभियान की शुरुआत करेगी भाकपा (माले) लिबरेशन

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन ने शुक्रवार को कहा कि वह छह सितंबर से शिक्षा सुधार के लिए एक महीने का अभियान शुरू करेगा, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में प्रश्नपत्र लीक, परीक्षाओं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे मुद्दों को उठाते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि ‘स्कूल ठीक करो-शिक्षा सुधारो’ अभियान की शुरुआत रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम से होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उनके अलावा पार्टी के छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने नौ से 18 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ, रायबरेली और मेरठ में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। वामपंथी दल का उत्तर प्रदेश पर ध्यान केंद्रित करना इस मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

भट्टाचार्य ने कहा कि अभियान का समापन पांच अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के साथ होगा। उनका कहना है कि पार्टी केरलम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में शिक्षा तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पहले ही कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन कर चुकी है या उनमें भाग ले चुकी है।

भाषा हक पवनेश रंजन

रंजन