Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सीजी पावर ने मध्य प्रदेश में नये कारखाने से बिजली ट्रांसफॉर्मर का उत्पादन शुरू किया

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित अपने नये कारखाने से बिजली ट्रांसफॉर्मर का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 50 एकड़ में फैली यह इकाई भारत में एक ही स्थान पर स्थित सबसे बड़ा बिजली ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण संयंत्र है। इसकी हर महीने 220 किलोवाट से 1,200 किलोवाट श्रेणी के 35 बिजली ट्रांसफॉर्मर बनाने की क्षमता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह इकाई सीहोर में 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम करेगी कि मध्य प्रदेश में किए गए हर निवेश प्रस्ताव का जमीन पर एक कार्यशील कारखाने के रूप में रूपांतरण हो और इससे राज्य के लोगों को लगातार लाभ मिलता रहे।’’

भाषा यासिर रमण

रमण