Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बरेली (उप्र), चार सितंबर (भाषा) बरेली जिले में शादी के करीब चार महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि यह घटना भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तर्जुआ गांव की है। मृतका की पहचान संगीता (24) के रूप में हुई है।

इस मामले में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी अवधेश ने बताया कि उनकी ममेरी बहन संगीता की शादी करीब चार महीने पहले तर्जुआ गांव निवासी धारा सिंह से हुई थी।

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और इसे लेकर उसका ससुरालियों से विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर मायके वाले तर्जुआ गांव पहुंचे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि संगीता की फंदे पर लटकाकर हत्या की गई और घटना की सूचना उन्हें तत्काल नहीं दी गई। सूचना मिलने पर भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति धारा सिंह और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आत्महत्या समेत मौत के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उसने कहा कि मायके पक्ष द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक