Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली में आत्महत्या का प्रयास कर रहे नेपाली व्यक्ति को पुलिस ने बचाया

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस के समय पर हस्तक्षेप से डिफेंस कॉलोनी इलाके के एक पार्क में आत्महत्या का कथित तौर पर प्रयास कर रहे 24 वर्षीय नेपाली व्यक्ति को बचाने में मदद मिली। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, इस व्यक्ति का अपने दोस्त से संपर्क टूट गया था जिसके बाद वह पिछले चार दिनों से दक्षिणी दिल्ली में भटक रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हुडको पार्क में एक पेड़ पर चढ़ गया है और अपनी जान देने वाला है।

उन्होंने बताया कि डिफेंस कॉलोनी थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे लाने में कामयाब रही।

पूछताछ के दौरान शख्स ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश में नेपाल से दिल्ली आया था। हालांकि, अपने दोस्त से अलग होने के बाद, उसके पास पैसे नहीं थे और वह भूखा भी था। वह पिछले चार दिनों से शहर में भटक रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने काउंसलिंग के बाद व्यक्ति को नेपाल दूतावास को सौंप दिया।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश