Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कोलकाता हवाई अड्डे पर गोरखपुर जाने वाले विमान में बम धमकी वाला पत्र मिलने से अफरा-तफरी मची

कोलकाता, चार सितंबर (भाषा) कोलकाता हवाई अड्डे पर शुक्रवार शाम गोरखपुर जाने वाले एक विमान में बम की चेतावनी वाला एक पत्र मिलने से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह पत्र विमान के वॉशरूम में ‘टॉयलेट पेपर’ के रोल के अंदर रखे टिश्यू पेपर पर लिखा हुआ था।

उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को तुरंत विमान से उतार दिया गया और विमान की पूरी तरह से तलाशी शुरू की गई।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “हम ऐसी चीजों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इसलिए यात्रियों को विमान से उतारकर उड़ान को तुरंत रोक दिया गया। सुरक्षा जांच और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।”

सुरक्षा अभियान के तहत सीआईएसएफ के जवानों, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों ने विमान की तलाशी ली।

विमान को गोरखपुर के लिए कब रवाना होने की अनुमति दी जाएगी, इस बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश