इंफाल, चार सितंबर (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को थौबल जिले में कांग्रेस विधायक दल के नेता के. मेघचंद्र सिंह के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले की निंदा की और कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वांगखेम विधानसभा क्षेत्र के याइरिपोक बिष्णु नाहा में मेघचंद्र के आवास के गेट के पास बृहस्पतिवार शाम धमाका हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा, “निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की हिंसा अस्वीकार्य है और यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
खेमचंद ने पुलिस को घटना की पूरी जांच करने और जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाने का निर्देश दिया।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रात करीब 8:15 बजे मेघचंद्र के घर की दीवार के पास धमाका किया।
उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और धमाके के समय मेघचंद्र घर पर नहीं थे।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश