Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

महाभारत अनुभव केंद्र प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है: हरियाणा के मुख्यमंत्री

कुरुक्षेत्र, चार सितंबर (भाषा) हरियाणा के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र जाने के लिये लोगों से अपील करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लोगों से कहा कि आधुनिक तकनीक के जरिए इस केंद्र में महाभारत की गाथा को जीवंत रूप में अनुभव किया जा सकता है।

हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा स्थापित इस संग्रहालय एवं अनुभव केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष किया था।

केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत एवं भगवद्गीता की समृद्ध विरासत को समर्पित यह केंद्र न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले ज्योतिसर तीर्थ में पूजा-अर्चना की और प्रदेश में शांति, सुख एवं समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने भगवान कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे बच्चों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

सैनी ने इससे पहले महाभारत अनुभव केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गीता ज्ञान संस्थानम परिसर में प्रसिद्ध गीता विद्वान ज्ञानानंद महाराज के प्रवचन में भाग लिया।

सैनी ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कहानी-कथन को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है, ताकि लोग महाभारत की कथा और भगवद्गीता की कालजयी शिक्षाओं को प्रभावी एवं रोचक तरीके से समझ और अनुभव कर सकें।

भाषा तान्या रंजन

रंजन