Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जन्माष्टमी

श्रीनगर, चार सितंबर (भाषा) कश्मीरी पंडितों ने शुक्रवार को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी मनाई तथा शहर के मध्य क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, शोभायात्रा हब्बा कदल इलाके स्थित गणपतयार मंदिर से शुरू हुई और क्रालखुद तथा बरबरशाह से होते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर तक पहुंची।

उन्होंने बताया कि शहर के मध्य क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा, जहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कुछ बच्चे भगवान कृष्ण के रूप में सजे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भजन गाए, शोभायात्रा में भाग लिया और नृत्य भी किया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद शोभायात्रा जहांगीर चौक से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप