Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रेम प्रसंग के शक में हत्या, पांच आरोपी हिरासत में

गिरिडीह, चार सितंबर (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में कथित प्रेम संबंध को लेकर बिहार के 16 वर्षीय एक किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में लड़की और उसके माता-पिता समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के बिचकोरवा थाना क्षेत्र के मोरियाडीह गांव निवासी मिथुन कुमार दास उर्फ करु के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में 17 वर्षीय लड़की के घर के पास से किशोर के शव के क्षत-विक्षत हिस्से बरामद किए गए।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जितबाहन उरांव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'हत्या के मामले में लड़की और उसके माता-पिता समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित के पैर काट दिए गए थे और शव के हिस्सों को लड़की के घर के पीछे दफना दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है।'

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित किशोर और लड़की के बीच एक साल से अधिक समय से प्रेम संबंध था।

उन्होंने कहा कि लड़की के बुलाने पर किशोर उससे मिलने वहां आया था।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश