Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को धनिया की कीमत 16 रुपये की गिरावट के साथ 15,610 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 16 रुपये या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,610 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 19,460 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश