Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,565 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 78 रुपये या करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,565 रुपये प्रति बैरल रह गया।

कच्चे तेल का अक्टूबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध भी 43 रुपये या करीब 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,312 रुपये प्रति बैरल रह गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हालिया बढ़त के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना, जबकि मांग और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता ने भी बाजार की धारणा पर असर डाला।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.87 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.39 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 95.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश