Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

समुद्री नियामक ने ई-नाविक पोर्टल पर नाविक निगरानी मॉड्यूल शुरू किया

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) मौजूदा वैश्विक तनाव और समुद्री सुरक्षा के बढ़ते खतरों को देखते हुए समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) ने ई-नाविक पोर्टल पर नाविक निगरानी मॉड्यूल' शुरू किया है।

डीजीएमए ने एक परिपत्र में कहा कि यह मॉड्यूल अपने बीटा संस्करण में काम कर रहा है।

नियामक ने कहा, ''एक बार अद्यतन होने के बाद, यह मॉड्यूल विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में संचालित जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों का एक केंद्रीकृत परिचालन दृश्य प्रदान करता है।''

परिपत्र में कहा गया कि यह मॉड्यूल जहाजों और नाविकों के बारे में क्षेत्रवार डेटा भी उपलब्ध कराता है, जिससे आपात स्थिति के दौरान बेहतर समुद्री समन्वित प्रतिक्रिया की सुविधा मिलती है।

डीजीएमए ने कहा कि सभी भर्ती और नियोजन सेवा लाइसेंस धारकों (आरपीएसएल) तथा जहाज मालिकों/ परिचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में संचालित होने वाले सभी जहाजों और उन पर सवार भारतीय चालक दल का ब्योरा प्राथमिकता के आधार पर इस मॉड्यूल में अद्यतन किया जाए।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण