Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोवा पहुंचेंगे

पणजी, चार सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष दामोदर नाइक ने बताया कि शाह शनिवार शाम तटीय राज्य पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि शाह रविवार शाम छह बजे पणजी के निकट चिम्बेल में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

नाइक के अनुसार, शाह उसी दिन भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और पार्टी की कोर समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री सोमवार को आधिकारिक बैठकें करेंगे और इसके बाद उनका गोवा दौरा समाप्त होगा।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप