Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को 150 लक्जरी स्लीपर बसों का ठेका दिया

मुंबई, चार सितंबर (भाषा) निजी बस सेवा प्रदाता विजयानंद ट्रैवल्स ने देशभर में प्रीमियम बस यात्रा सेवाओं का विस्तार करने के लिए वोल्वो बसेज इंडिया को 150 लक्जरी स्लीपर कोच का ठेका दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि इस ठेके में शामिल अधिकतर (करीब 70-80) कोच में शौचालय भी होंगे। इन बसों को लंबी दूरी के मार्गों के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा।

विजयानंद ट्रैवल्स ने कहा कि वह फिलहाल देश के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में सेवाएं संचालित करती है। कंपनी प्रीमियम अंतर-शहरी यात्रा खंड में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है।

कंपनी के मुताबिक, किसी निजी बस सेवा प्रदाता की ओर से वोल्वो को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा एकल ठेका है।

विजयानंद ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शिव संकेश्वर ने कहा, “150 वोल्वो 9600 स्लीपर कोच का यह ठेका किसी निजी बस संचालक द्वारा दिया गया सबसे बड़ा एकल ठेका है। इससे हम अपने बेड़े को मजबूत करने और नए राज्यों में विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।”

भाषा यासिर रमण

रमण प्रेम

प्रेम