Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कर्नाटक एसआईआर : 7.31 लाख नोटिस मतदाताओं को भेजे गए

बेंगलुरु, चार सितंबर (भाषा) कर्नाटक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 43.81 लाख से अधिक नोटिस तैयार किए गए हैं, जिनमें से अब तक 7.31 लाख नोटिस मतदाताओं को दिए जा चुके हैं।

कार्यालय ने बताया कि चार सितंबर तक राज्य की मतदाता सूची में कुल 4,46,38,124 मतदाता हैं, जिनमें 2.21 करोड़ पुरुष, 2.24 करोड़ महिलाएं और 2,871 ‘ट्रांसजेंडर’ मतदाता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत उन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके नाम “नो मैपिंग” और “अनियमितता” वाली श्रेणियों में आते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, कुल 43,81,143 नोटिस तैयार किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 43,81,141 नोटिस तैयार किए जा चुके हैं।

कार्यालय ने कहा कि 7,31,770 मतदाताओं को नोटिस दिए जा चुके हैं, जबकि 36,49,371 नोटिस अभी दिए जाने बाकी हैं।

कार्यालय के अनुसार कुल 206 सुनवाई पूरी हो चुकी हैं।

बयान में कहा गया कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के समक्ष सुनवाई तीन सितंबर से शुरू हुई और 12 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश