Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पुंछ के मेंढर नाले में बहती मिली नाबालिग को सेना ने बचाया

मेंढर/जम्मू, चार सितंबर (भाषा) सेना के जवानों ने शुक्रवार को पुंछ जिले के बालनोई के पास मेंढर नाले में बहती हुई मिली एक अज्ञात नाबालिग को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 14-16 साल की लड़की को दोपहर करीब डेढ़ बजे पानी में बहते देखा गया, जिसके बाद सेना के जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

लड़की को बेहोशी की हालत में पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में मेंढर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार, लड़की की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश