Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उपराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोगों को कृष्णजन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा से हर घर में समृद्धि का वास हो।

वहीं, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान कृष्ण को नमन किया है तथा उन्हें 'विश्व गुरु' बताया।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुरलीधर श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम भी सिखाता है, कर्तव्य भी और धर्म के पथ पर अडिग रहने का साहस भी। द्वारकाधीश की कृपा से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो, यही प्रार्थना है।”

उन्होंने कहा कि द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उनका जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता का शाश्वत संदेश हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के पथ पर सदैव दृढ़ रखे।”

वहीं, संधू ने भी कामना की कि भगवान कृष्ण का आशीर्वाद सभी लोगों और उनके परिवारों पर बना रहे।

उन्होंने कहा, “मैं विश्व गुरु भगवान कृष्ण को नमन करता हूं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश