Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

केरलम के कोडास्सेरी में छुट्टी के दिन स्कूल की इमारत का हिस्सा ढहा, बड़ा हादसा टला

त्रिशूर (केरलमम), चार सितंबर (भाषा) केरलम के त्रिशूर जिले में स्थित कोडास्सेरी में शुक्रवार को छुट्टी के दिन स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के कारण चायपनकुझी स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल बंद था, तभी सुबह करीब 11 बजे इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

कोडास्सेरी पंचायत के अधिकारियों के अनुसार, पहले स्कूल की चारदीवारी ढह गई और उसके बाद खुले मंच का एक हिस्सा परिसर में खड़ी स्कूल बस पर जा गिरा, जिससे बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

पंचायत अधिकारियों ने बताया कि 'हिल हाईवे' परियोजना के तहत किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के काम से चारदीवारी और वर्ष 2002 में निर्मित स्कूल इमारत की नींव प्रभावित हुई होगी।

घटना की सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इमारत के शेष हिस्से की स्थिति का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और पंचायत द्वारा बची हुई इमारत की मजबूती और सुरक्षा का आकलन किए जाने के बाद शिक्षा विभाग स्कूल के संचालन पर निर्णय लेगा।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश