Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

केरलम में आईएनसीएएस के राष्ट्रीय सचिव पर यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज

अलाप्पुझा (केरलम), चार सितंबर (भाषा) केपीसीसी से संबद्ध सांस्कृतिक संगठन आईएनसीएएस के राष्ट्रीय सचिव सीए बीजू के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, तिरुवनंतपुरम की एक महिला शिकायतकर्ता ने राज्य पुलिस प्रमुख से संपर्क किया था, जिन्होंने शिकायत अलाप्पुझा जिला पुलिस को भेज दी थी। इसके बाद दो अगस्त को कायमकुलम थाने में मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अलप्पुझा जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और कायमकुलम थाने में प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि 'इंडियन कल्चरल एंड आर्ट्स सोसाइटी' (आईएनसीएएस) के राष्ट्रीय सचिव बीजू ने खाड़ी देश और कायमकुलम में शादी का वादा कर शिकायतकर्ता का कई बार यौन उत्पीड़न किया।

आरोप है कि बाद में बीजू ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया।

शिकायतकर्ता ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि बीजू कई कांग्रेस नेताओं के करीबी है और दबाव के कारण पुलिस ने उनका बयान ठीक से दर्ज नहीं किया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए तथ्यों को दर्ज किया गया था और मामला दर्ज करने से पहले उसे दिखाया भी गया था।

इस बीच, कायमकुलम पुलिस ने आईएनसीएएस के एक अन्य पदाधिकारी सुनील असीज के खिलाफ भी अलग मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को धमकाया और शिकायत वापस लेने के लिए कहा।

पुलिस ने बताया कि असीज, बीजू के रिश्तेदार भी हैं।

बीजू और असीज ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश