Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

नाइजीरिया में तेल चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से 37 लोगों की मौत

अबुजा (नाइजीरिया), चार सितंबर (एपी) नाइजीरिया के तेल उत्पादक रिवर्स राज्य में एक पोत से तेल चोरी करने की कोशिश के दौरान कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। एक पैरोकार संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘यूथ एंड एनवायरनमेंटल एडवोकेसी सेंटर’ ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुछ लोग अवैध तरीके से अपने-अपने नावों में कच्चे तेल के उत्पाद भर रहे थे। इसी दौरान तेज दबाव के साथ जहरीली गैसों के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गई। कई लोग अब भी लापता हैं।

नाइजीरिया पुलिस ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि की, लेकिन मृतकों की संख्या नहीं बताई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

रिवर्स राज्य पुलिस की प्रवक्ता ब्लेसिंग अगाबे ने कहा, ‘‘रिवर्स राज्य पुलिस कमान मौतों की पुष्टि कर सकती है। घटना में शामिल लोग कच्चा तेल चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।’’

नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा क्षेत्र में तेल चोरी की घटनाएं आम हैं। नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।

एपी आशीष दिलीप

दिलीप