Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रशिक्षण के दौरान जान गंवाने वाले पैरा कमांडो को सेना ने अखनूर में दी श्रद्धांजलि

जम्मू, चार सितंबर (भाषा) हरियाणा के हथनीकुंड में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान जान गंवाने वाले विशेष बल के कमांडो नायक अजय कुमार को शुक्रवार को जम्मू जिले के अखनूर क्षेत्र स्थित राख मुठी गांव में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

नूड़ (नयी बस्ती) निवासी कुमार की यमुनानगर के हथनीकुंड में यमुना नदी में नौका-प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मृत्यु हो गई थी।

मनावड़ योद्धा ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर आर. शंकर सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीर सैनिक को नमन किया। अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

सैनिक का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक स्थान अखनूर लाया गया।

इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय नागरिक शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए तथा उनके साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण को नमन किया।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश