Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

एटा में दौड़ते समय 23 वर्षीय युवक की मौत, होम गार्ड में भर्ती के लिए अभ्यास कर रहा था

एटा (उप्र), चार सितंबर (भाषा) होम गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में जुटे 23 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह यहां पुलिस लाइन में दौड़ का अभ्यास करते समय मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस थाना क्षेत्र के रेवारी इलाके का निवासी शिवम शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहा था और वह नियमित रूप से दौड़ अभ्यास के लिए पुलिस लाइन में जाता था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह दौड़ते समय वह अचानक गिर पड़ा, जिसके बाद उसके साथी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी मौत की खबर से परिवार और मोहल्ले में शोक छा गया। पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र पवार ने कहा कि व्यक्ति के परिवार ने मौके पर पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया और उसे घर ले गए।

पुलिस ने कहा कि मौत का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका।

भाषा सं जफर संतोष

संतोष