Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

एनडीएमसी ‘डैशबोर्ड’ के जरिये 99 परियोजनाओं की साप्ताहिक निगरानी करेगी

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से बनाए गए नए ढांचे के तहत साप्ताहिक समीक्षा और निगरानी के लिए 99 नयी और जारी परियोजनाओं की सूची तैयार की है। एनडीएमसी के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी दी।

एनडीएमसी ने परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने, बाधाओं और देरी की पहचान करने तथा परिणामों की निगरानी के लिए एक आंतरिक ‘डैशबोर्ड’ भी विकसित किया है।

द्विवेदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज हमने साप्ताहिक आधार पर समीक्षा और निगरानी के लिए 99 परियोजनाओं (नयी और पहले से जारी) की सूची तैयार की है।’’

उन्होंने कहा कि यह ढांचा नियमित निगरानी के माध्यम से त्वरित निर्णय लेने और प्राथमिकताएं तय करने में मदद करेगा, जिससे परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि ‘डैशबोर्ड’ के माध्यम से अधिकारी प्रत्येक परियोजना की निगरानी कर सकेंगे, जवाबदेही तय कर सकेंगे, बाधाओं की पहचान कर सकेंगे तथा देरी और परिणामों पर नजर रख सकेंगे।

द्विवेदी ने कहा कि एनडीएमसी को उम्मीद है कि ‘‘बेहतर गुणवत्ता और परिणामों के साथ काम के क्रियान्वयन की गति दोगुनी की जा सकेगी।’’

एनडीएमसी अध्यक्ष ने एक अन्य पोस्ट में नेहरू पार्क में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 21 दिनों में वहां की कई समस्याओं का समाधान किया गया है।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश