Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

जम्मू-कश्मीर: बड़गाम के जंगलों में आतंकवादियों की तलाश दूसरे दिन भी जारी

श्रीनगर, चार सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों का आतंकवाद विरोधी अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, पुलवामा जिले के पखेरपोरा से बड़गाम के युसमर्ग की ओर संदिग्ध आतंकवादियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को यह अभियान शुरू किया गया था।

चूंकि अभियान का क्षेत्र प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दूधपथरी के पास है, इसलिए प्रशासन ने पर्यटकों को एहतियात के तौर पर अगले आदेश तक वहां न जाने की सलाह दी है।

सुरक्षा बल पीर पंजाल श्रेणी के घने जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। यह पर्वतीय क्षेत्र पुंछ, राजौरी, बारामुला, पुलवामा और शोपियां जिलों को जोड़ता है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की घेराबंदी को मजबूत करने और उनके बच निकलने के रास्तों को बंद करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप