Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र के बिजनौर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

बिजनौर, चार सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार सुबह एक कार की मोटरसाइकिल से टक्कर होने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नजीबाबाद के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान शमुन (40) और जाकिर (45) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों नजीबाबाद से काम करने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि इसी दौरान नजीबाबाद-बिजनौर रोड पर जमाल्दी के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और पुलिस उन्हें समीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर

देवेंद्र

देवेंद्र